Add To collaction

लेखनी कहानी -31-Oct-2023 आयरन लेडी ऑफ़ इंडिया

शीर्षक = आयरन लेडी ऑफ़ इंडिया

प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुत्री इंदिरा का जन्म इलाहाबाद में 19 नवंबर 1917 को हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी वानर सेना बनाई और सेनानियों के साथ काम किया। जब वे लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ रही थीं तो वहां आजादी समर्थक ‘इंडिया लीग’ की सदस्य बनीं।

भारत लौटने पर उनका विवाह फिरोज गांधी से हुआ। वर्ष 1959 में ही उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। नेहरू के निधन के बाद जब लालबहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने तो इंदिरा ने उनके अनुरोध पर चुनाव लड़ा और सूचना तथा प्रसारण मंत्री बनीं।

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गाँधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता हे यहां कुछ ऐसे तथ्य हे जिनके बाद से उन्हें इस ख़िताब से नावाज़ा गया

इंदिरा द आयरन लेडी। भारतीयों के दिलों में आज भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम उसी तरह जीवित है, जैसे 30 साल पहले था। इंदिरा गांधी अपने कड़े फैसलों के लिए जानी जाती थीं। पूरी दुनिया ने उनके फैसले का लोहा माना था। ब्रिटेन की पहली व इकलौती महिला प्रधानमंत्री रहीं मारगरेट थैचर भी उनके इसी अंदाज की मुरीद थीं। इंदिरा की शान में 1971 भारत-पाक युद्ध को याद किया जाता है। इस युद्ध के नतीजे ने उपमहाद्वीप का इतिहास ही नहीं, बल्कि भूगोल भी बदल कर रख दिया।

1971 बांग्लादेश युद्ध

कुछ इसी तरह इंदिरा गांधी ने भी 1971 में कड़े फैसले लिए थे। 1971 में पाकिस्तान में गृहयुद्ध के हालात पैदा हो गए थे। पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) आजादी की मांग कर रहा था। इसे लेकर विद्रोह छिड़ गया। इंदिरा सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान को समर्थन देने का फैसला किया। भारत-पाक के बीच जंग छिड़ गई। स्थिति गंभीर होती देख इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा था, "हमें लंबे समय तक सख्ती व बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए।" महज 11 दिनों के भीतर पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेक दिए थे। इसके बाद भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश को मान्यता दे दी।

बैंकों का राष्ट्रीयकरण

इंदिरा सरकार ने अपने बैंकों के राष्ट्रीयकरण का अहम फैसला किया था। उन्होंने 19 जुलाई, 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकांश बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। इसके बाद राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में हुआ। इसके तहत 7 बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया। वर्तमान में 27 बैंक राष्ट्रीयकृत हैं।

1974 पोखरण विस्फोट

इंदिरा के बारे में ऐसा कहा जाने लगा कि कैबिनेट में वे अकेली मर्द हैं। 1974 में पोखरण में पहला परमाणु विस्फोट कर इंदिरा ने दुनिया को चौंका दिया। दक्षिण एशिया में उनके नेतृत्व में एक ऐसी शक्ति का उदय हुआ, जिसकी ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता था। इंदिरा देशभक्ति का पर्याय बन गईं।

ऑपरेशन 'ब्लू स्टार'

1980 के दशक के दौरान उग्रवाद तेज हो गया। जरनैल सिंह भिंडरवाल के नेतृत्व में खालिस्तान की मांग तेज हो गई। इंदिरा सरकार ने आंदोलन को दबाने के लिए कड़ा फैसला लिया। खालिस्तानी आतंकियों को रोकने के लिए इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को हरी झंडी दे दी।

समस्त जानकारी गूगल से प्राप्त हे

समाप्त....

प्रतियोगिता हेतु.....

   18
0 Comments